भारतीय कार बाजार में Tata Harrier 2026 में अपनी शानदार परफोर्मेंस और दमदार रोड प्रदर्शन से लोगों के दिलों में तो राज कर ही रही है भारतीय मूल कंपनी Tata की ओर से Tata Harrier 2026 को साल 2019 में पहली बार मार्केट में लाया गया था जिसे टाटा कंपनी की ओर से नेक्सन लाइनअप से एक लेवल ऊपर प्रीमियम ब्रांड के तौर पर भारतीय कार बाजार में पेश किया गया था शुरुआती तौर पर इस Tata Harrier मिड साइज SUV की लोकप्रियता उतनी अधिक नहीं थी।
लेकिन आज के वर्तमान समय में Tata Harrier 2026 में और पिछले साल यानी कि 2025 में तो इसकी मार्केट वैल्यू खूब बढ़ी है जिसमें Tata कंपनी के लाए गए कई सारे स्पेशल एडिशन और न्यू फेसलिफ्ट वर्जन में किए गए सुधारों के बाद से ही भारतीय कार बाजार में Tata Harrier के ग्राहकों में बढ़ोतरी हुई है।
Table of Contents
साथियों आपको Tata Harrier 2026 मे वर्तमान समय में डीजल इंजन, पेट्रोल इंजन इसके अतिरिक्त आपको इलेक्ट्रिक वर्जन में भी कार बाजार में पेश किया गया है वहीं Tata Harrier को भारत एनकैप और ग्लोबल एनकैप दोनों में Tata Harrier को पूरे 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग दी गई है। जहां मजबूती और दम की बात होती है वहां पर Tata Harrier का नाम सबसे पहले लिया जाता है जिसमें अब Tata Motors की ओर से Tata Harrier 2026 को अब और भी अधिक आधुनिक और फीचर्स से भर कर बनाया गया है।
साथियों तो आज हम अपने ब्लॉग पोस्ट में Tata Harrier 2026 के सभी वेरिएंट और एक्सटीरियर और इंटीरियर कम्फर्ट फीचर्स और कीमत को जानने वाले हैं।
Tata Harrier 2026 का मॉर्डन डिजाइन और आकर्षक लुक्स
साथियों आपको नई Tata Harrier को पहले की अपेक्षा इस और भी अधिक आधुनिक और आकर्षक लुक्स दिया गया है जिसके फ्रंट में आपको एक बड़ी सी ग्रिल स्टाइलिश मैट ब्लैक कलर की क्लैडिंग दी गई है LED हैडलैंप LED डीआरएल LED टेल लाइट जहां गाड़ी के पीछे तो पूरे में कनेक्टेड LED टेल लैंप देखने को मिलता है साथ अब Tata Harrier को एक नया लुक और बेहतरीन डिजाइन तरीके से डिजाइन किया गया है जिसे अब बहुत ही आसानी से पहचान जा सकता है मॉर्डन डिजाइन के साथ इसकी मजबूत में आपको कोई भी कमी देखने को नहीं मिलने वाली है।
जिसमें आपको 19 इंच के ब्लैक फिनिशिंग के अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं वहीं आपको Harrier के लोअर वेरिएंट में 17 से 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं इलेक्ट्रिक टेल गेट ओपनिंग दी जाती है बाकी गाड़ी में रियर स्पॉइलर शार्क फिन एंटीना बड़ा सा पैनोरमिक सनरूफ, रियर वाइपर वॉशर डिफागर, हाय माउंट स्टॉप लैप, रियर और फ्रंट में फॉग लाइट रूफ रेल्स, जैसे बेहतरीन बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
बाकी इसमें आपको स्पेंसशन में गाड़ी के फ्रंट सस्पेंशन में मैकफर्सन स्टट और रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया जाता हैं।
बात करें गाड़ी के डायमेंशन की तो
- गाड़ी की लम्बाई 4605 mm
- गाड़ी की चौड़ाई 1922mm
- गाड़ी की ऊंचाई 1718 mm
- गाड़ी का बूट स्पेस 445 लीटर
- गाड़ी का व्हील बेस 2741 mm
- गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm
Tata Harrier मिड साइज SUV का कलर ऑप्शन कई बेहतरीन तरह के कलर ऑप्शन भी दिए जाते है जिसमें आपको 6 तरह के अलग अलग रंगों का ऑप्शन मिलता है जिसमें सनलाइट येलो, कोरल रेड, सीवीड ग्रीन, ऐश ग्रे, पेबल ग्रे और लूनर व्हाइट तो दिया जाता है इसके साथ ही आपको डार्क एडिशन मॉडल को तो पूरी तरह से ब्लैक कलर में डिजाइन किया गया है और स्टेल्थ एडिशन मैट ब्लैक में आपको पूरा ब्लैक कलर का एक्सटीरियर दिया जाता है ।
Tata Harrier 2026 में कैसा मिलेगा कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स
Tata Harrier में आपको गाड़ी के इंटीरियर कम्फर्ट में आपको कई सारे बेहतरीन आराम दायक तरीके से डिजाइन किया गया है जिसमें आपको वैसे गाड़ी से बाहर और अंदर जाने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि गाड़ी अधिक ऊंची है आपको घुटने सामान्य से अधिक मोड़ना पड़ता है बात करें गाड़ी के केबिन की तो इसमें आपको आधुनिक और प्रीमियम लुक मिलता है बाकी गाड़ी के डैश बोर्ड को काफी सॉफ्ट टच प्लास्टिक ग्लास ब्लैक एलिमेंट इसके साथ ही ग्लास येलो इंसर्ट्स और सॉफ्ट टच पैडिंग की कई परतें के साथ इसे बनाए गया है जिसमें प्रीमियम लगता है।
Tata Harrier के टॉप मॉडल वेरिएंट में आपको सफारी से इंस्पायर होकर इसमें आपको व्हाइट और ब्राउन कलर का ट्यूअल टोन पर केबिन थीम पर डिजाइन किया गया है वहीं आपको इसमें अलग अलग मॉडल में अलग अलग तरह का केबिन का डिजाइन देखने को मिलता है जिसमें आपको सेंटर कंसोल, डोर ग्रैब हैंडल और डोर पेड्स पर भी सॉफ्ट टच पैडिंग देखने को मिलती है। और इसकी आगे की सीटें फुल पॉवर और वेंटिलेड दी जाती है।
आपको गाड़ी की सेकेंड रो की सीटों में अच्छा खासा अंदर थाई सपोर्ट और सॉफ्ट टच मटेरियल का यूज किया गया था जिसमें तीन लोगों की आराम से बैठने की जगह मिलती थी और इसके साथ बीच की सीट की सेंटर कंसोल के जैसे भी यूज किया जा सकता है जिसमें आपको स्टोरेज के लिए दो कप होल्डर एक बड़ा सा ग्लव बॉक्स रियर और फ्रंट में सेंटर आर्म रेस्ट दिया जाता है।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण क्लासिक फीचर्स
गाड़ी के अंदर आपको 14.5 इंच का डिजिटल सैमसंग ओऍलईडी इन्फॉर्टनमेंट सिस्टम दिया जाता है जिसमें आपको वायरलेस एप्पल कार प्ले एंड्राइड ऑटो का शानदार सपोर्ट सिस्टम मिलता है 45 वाट टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वहीं आगे की तरफ आपको 12 वाट का स्केट मिलता है जिसमें यूएसबी ए और यूएसबी टाइप सी के चार्जिंग सिस्टम दी जाते हैं रियर और फ्रंट एसी वेंट्स जिसके साथ में ट्यूअल जॉन एसी, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल एंड फोल्डेबल आरबीएस इंजन ऑन और ऑफ करने का बटन ऑटो डिमिंग आई आरवीएम कीलेस एंट्री पैरोमिक सनरूफ, मेमरी फंक्शन के साथ 6 पावर्ड ड्राइवर सीट और इसके साथ ही साउंड सिस्टम के लिए 10 JBL का स्पीकर दिया गया है।
Tata Harrier 2026 में आपको रेडियो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वायरलेस फोन चार्जिंग सिस्टम आपको गाड़ी के इंटीरियर कम्फर्ट फीचर्स में देखने को मिलता है।
Tata Harrier 2026 में कैसा दिया मिलेगा इंजन पावर और माइलेज
साथियों आपको Tata Harrier 2026 में 2 लीटर डीजल इंजन 1956CC दिया जाता है इसके अतिरिक्त आपको पेट्रोल इंजन भी देखने को मिलता है जिसमें आपको इसके डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन , अधिकतम पावर 170 Ps की और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं बात करे इसके पेट्रोल इंजन की तो उसमें आपको 1.5 लीटर टी जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन 1498CC का मिलता है जिसमें आपको 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स दिया जाता है इसके साथ ही आपको इसमें 170 ps की अधिकतम पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
बात करें गाड़ी की माइलेज की तो आपको इसके 2 लीटर डीजल इंजन में 11 से 13 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ देती है और वहीं इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के थोड़ा कम माइलेज देखने को मिलता है वहीं हाईवे पर इस गाड़ी की स्पीड 16 से 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
You Can Also Read https://carsathi9.com/new-toyota-innova-crysta-2026-launch-in-indian-bajar/
इसके अतिरिक्त अगर आप Tata Harrier 2026 में पेट्रोल इंजन में आपको 7 से 9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है इसके अतिरिक्त हाइवे पर 13 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Tata Harrier 2026 का कैसा होगा सेफ्टी फीचर्स
भारतीय कार बाजार में Tata Harrier मिड साइज SUV का नाम मजबूती के मामले सबसे पहले रखना जाता है जिसमें तो सेफ्टी के लिए 7 एयर बैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग आईएस ऑफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर,360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल बाकी सेफ्टी के gलेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
साथियों इसके साथ ग्लोबल एनकैप और भारतीय एनकैप दोनों में Tata Harrier को पूरे 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग दी गई है।
Tata Harrier 2026 क्या है कीमत और वेरिएंट
भारतीय कार बाजार में Tata Harrier की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹12 लाख रुपए से शुरु होकर ₹25 लाख रुपए की कीमत तक मिलती है जिसमें Tata Harrier 2026 में कुल 7 मुख्य वेरिएंट मिलते है। जिसमें उनके वेरिएंट के अनुसार इनकी कीमतें अगल अलग होती हैं।
Tata Harrier वेरिएंट शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
- Smart Petrol 12.89 lakh
- Smart Diesel 14.00 lakh
- Pure X petrol 16 lakh
- Adventure X petrol 16.86 lakh
- Fearless X petrol 17.14 lakh
- Fearless Plus X Petrol 21.24 lakh
- Fearless Ultra Red Dark 23.24 lakh
- Top Automatic modal 25.85 lakh
साथियों हमारी दी गई जानकारी शहर और जगह के अनुसार बदल सकती है लेकिन इसमें सबसे अधिक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट ऑटो एक्सपर्ट के अनुसार Adventure X और Adventure Plus X इन दो वेरिएंट को सबसे अधिक वैल्यू फॉर मनी माना जाता है जिसमें आपको बहुत अधिक प्रीमियम बेहतरीन टेक्नोलॉजी में आपको एक संतुलित कीमत में मिलती है।
भारतीय कार बाजार में Tata Harrier 2026 में ऑन रोड प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत ₹15.14 लाख रुपए से लेकर ₹31.38 लाख रुपए तक पड़ती है । जिसमें इसका सबसे सस्ता बेस मॉडल जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹12.89 लाख रुपए है और सबसे अधिक महंगा टॉप मॉडल ₹25.85 लाख रुपए है।
भारतीय कार बाजार Harrier का मुक़ाबला
साथियों भारतीय कार बाजार में Tata Harrier 2026 का सबसे शानदार कॉम्पिटिशन Mahindra XUV700, Hyundai Creta, Kia Saltos और jeep Compass, MG Hector जैसी प्रीमियम तरह की SUV के साथ इसका मुकाबला होने वाला है।
क्या है Harrier मिड साइज SUV की कमियां
साथियों आपको भारतीय कार बाजार में Tata Harrier मिड साइज SUV में आपको वैसे तो मजबूती के मामले कई सारे बेहतरीन 5 स्टार रेटिंग मिलती हैं लेकिन चीन इसे गाड़ी मे आपको इसके इलेक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेर में बहुत सी गड़बड़ देखने को मिलती है गाड़ी में लगी हुई बड़ी सी टच स्क्रीन और डिजिटल कंसोल कभी कभी अचानक से बंद ही जाता है जिससे पूरी स्क्रीन ब्लैक हो जाती है।
इसके अतिरिक्त आपको इसमें सेंसर की भी प्रॉब्लम देखने को मिलती है केबिन में स्पेस की भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है खराब सर्विस नेटवर्क जिसमें आपको tata सेंटर्स पर गाड़ी की सर्विस के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ती है माइलेज और 4WD की कमी की वजह से इसमें आपको 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में परफॉर्मेंस तो अच्छा मिलता है लेकिन गाड़ी भरी होने की वजह से आपको शहरों के ट्रैफिक में माइलेज बहुत कम मिलता है।
इसके अतिरिक्त आपको ये गाड़ी देखने में जितनी रफ टफ ऑफ रोडिंग लगती है लेकिन इस गाड़ी के डीजल इंजन वेरिएंट में आपको कोई भी 4×4 या ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प नहीं दिया जाता है इसमें केवल फ्रंट व्हील ड्राइव का ही सिस्टम देखने को मिलता है।
निष्कर्ष
भारतीय कार बाजार में अगर आप 2026 में 12 से 25 लाख रुपए के बजट में कोई SUV लेने का सोच रहे तो ये गाड़ी आपके लिए बेस्ट रहने वाली है जिसमें आपको प्रीमियम दमदार लुक प्रीमियम इंटीरिटर कंफर्ट एडवांस बेहतरीन ADAS सेफ्टी फीचर्स और साथ ही 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग कमाल की रोड प्रेजेंस मिलती है कई सारे रंगों और पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में चुनने का विकल्प दिया जाता है।
THANK YOU